सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ रखा उपवास

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहता पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें। इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रही है। पहले कार्यकर्ता 30 लाख घरों तक घर घर पर्चा बांट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बताने का कार्य कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा। उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी। इस अवसर पर भारत यादव, महेंद्र सिंह, नंदलाल यादव, सुधीर यादव, संतोष, राजेश सिंह, राजेश यादव, अनु राय, उमेश यादव, सतीश यादव, एमपी यादव, रामरूप यादव, अनिल यादव, संजय यादव, इसरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *