आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं लोक नृत्य समारोह हुनर रंग महोत्सव के चौथे दिन नगर की सड़कों को मंच बनाकर अपने-अपने प्रदेश की कला का प्रदर्शन करते हुए एक लघु भारत का रूप प्रदर्शित कर रहे थे।
देश की राष्ट्रीय एकता अखंडता को प्रदर्शित करती यह रंग यात्रा नगर की सड़को पर निकली तो नगर वासियों ने सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत किया। कलाकारों के नए नये रूप आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। रंग यात्रा में शामिल दलों में क्रमशः भारतीय कल्चरल ग्रुप रंगिया असम, एनसीआर नलबारी असम, राकिंग डांस क्रू कैमूर बिहार, निखिला उत्कल कला निकेतन कटक ओड़िशा, गोबिंदम डान्स अकादमी जोड़ा ओड़िशा, ड्रामाटर्जी आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी दिल्ली व जयपुर सहित के सभी कलाकार थे। इस रंग यात्रा में सुरेंद्र सागर, अशोक मेहरा, अशोक शर्मा, सुषमा दिलीप जावलेकर, सुनील चौहान, शिरीष सोनी, चन्दन बरुआ, मनोज यादव, अश्वनी सारस्वत, सुनील मौर्या ग्राम प्रधान सहित वरिष्ठ रंगकर्मी चल रहे थे। रंगयात्रा का नेतृत्व संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया.। रंगयात्रा मंे हेमंत श्रीवास्तव, गौरव मौर्या, उपाध्यक्ष डॉ.शशी भूषण शर्मा, राकेश कुमार, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, दीपक जायसवाल, विकास सोनकर, सावन प्रजापति उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार