आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी मेें अवैध रूप से मिले 300 करोड रुपये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में रिक्शा स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरने को सम्बोधित करते हुए लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आयकर विभाग की छापामारी में राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज साहू की बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड व्यापारिक समूह के ठिकाने पर नोटों से भरी अलमारी मिली है जिसमें लगभग 300 करोड रुपए से अधिक की धनराशि बरामद हो चुकी है, जो देश में कानूनी तरीके से जप्त की जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी नगदी है भ्रष्टाचार के आकण्ठ में डूबी कांग्रेस जो चुनाव के समय में इस तरह से जनता की गाड़ी कमाई को अपने भ्रष्ट सांसदों विधायकों के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की नीयत से जमा खोरी करवा रही है। जिसकी पूरी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। टैक्स चोरी की आशंका के बीच की गई छापेमारी से कांग्रेस के शासनकाल के भ्रष्टाचारो की याद दिला रही है। जो नोटों का गद्दा बनाकर इस पर सोया करते थे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की घोटाले पर घोटाले करना टैक्स की चोरी करना जनता की गाड़ी कमाई को बर्बाद करना सरकारी जमीनों को औने पौने दामों में बेचकर अपने लोगों को लाभ दिलाना ही एकमात्र उद्देश्य रहा है। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ और लालगंज, कांग्रेस के भ्रष्टाचारी कुकृत की घोर निन्दा करती है। कांग्रेस के राहुल गांधी आजकल मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं और उनकी मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार के नोट बारामत हो रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी भ्रष्टाचार की आदतों से कभी बाज नहीं आएगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ऋषिकांत, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, विनोद राय, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, लक्ष्मण मौर्या, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, संतोष यादव प्रमुख, हरिवंश मिश्रा, रामपाल सिंह, हरीश तिवारी, ननकू सरोज, अवनीश मिश्रा सहित समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार