आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अम्बेडकर पार्क में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय कमेटी, जिला कमेटी के पदाधिकारीयों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश राजभर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
हरिश राजभर ने कहा कि विगत वर्षों में महेन्द्र राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी नितियों से अलग हट कर कार्य करने एवं पार्टी हित के विपरित कार्य करने एवं कुछ आर्थिक घोटाले में संलिप्त पाया गया। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं ने श्री महेन्द्र राजभर को राष्ट्रीय पद से हटाकर श्री हरिश राजभर को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष की सर्वसहमति से घोषणा की गयी। सभी कार्यकर्ता इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र राजभर को इस पद से हटाया जाता है। जो कि उनके द्वारा कुछ घोटालों में सम्मिलित पाया गया। उपस्थित पदाधिकारीयों में जयप्रकाश राजभर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अबुसाले एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल मण्डल राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश राजभर, श्याम बहादुर राजभर, मिडिया प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट संजय राजभर को बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी बृजेश यादव, प्रदीप राजभर प्रधान, सिकेन्द्र राजभर प्रधान, त्रिपुरारी कुमार प्रधान, विजय प्रकाश प्रधान, धमेन्द्र प्रधान, विजय राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार