पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थानान्तर्गत रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासिनी दिशा गुप्ता 18 वर्ष पुत्री कमलेश गुप्ता ने अज्ञात कारणों से घर में लगे लोहे के चूल्ले से दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी बिलरियागंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर बिलरियागंज थानाध्यक्ष बसंत लाल मय हमराह पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवती इंटरमीडिएट करने के बाद कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। युवती तीन बहन और एक भाई थे जिसमें यह दूसरे नंबर पर थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवती ने फांसी क्यों लगाई समाचार लिखे जाने तक अज्ञात बना हुआ था।
रिपोर्ट-बबलू राय