आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेंशन बहाली के लिए हमारे हक की लड़ाई जारी है और जब तक कि हम पुरानी पेंशन बहाल नहीं करा लेते तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह की अध्यक्षता में 26 नवंबर रविवार को को रिक्शा स्टैंड पर ओपीएस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में शिक्षक संघ सफाई कर्मचारी संघ एवं सभी संगठनों के कर्मचारी भाग लेंगे।
जनपद के कर्मचारी शिक्षक समन्वय द्वारा जनपद के ब्लॉक व जिला स्तर के प्रतिनिधि द्वारा 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रिक्शा स्टैंड पर ओपीएस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार को समिति द्वारा बुद्धि शुद्ध हवन के आयोजन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी संबंध में पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर बलवंत सिंह, प्रो.एसजेड अली, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ मिश्र, राजाराम, यादवेंद्र (दुर्गेश), अजय सिंह, पंकज सिंह, रजनीश राय, अजय सिंह, सीपी यादव, ओंकार नाथ, गुलाब चौरसिया, कुसुम लता मौर्या, संगीता प्रजापति, जिलाजीत राय, राजेंद्र चौहान, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार