अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाडो निवासी महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर आशियाना नहीं उजाड़ने की गुहार लगाई। पड़ोसी के हो रहे अवैध निर्माण को भी रोकने के लिए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
लाडो ग्राम सभा में गाटा संख्या 344 जो नवीन परती के नाम से दर्ज है जिस पर गांव की सुनीता, पार्वती, शारदा का आशियाना बना हुआ है। तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद लेखपाल राजबली चौहान ने महिलाओं को आशियाना स्वतः हटाने के लिए कहा वहीं नहीं हटने पर प्रशासन द्वारा हटाया जायेगा। इसके बाद महिलाओं ने तहसील पर पहुंचकर पूर्व में आशियाना नहीं हटाए जाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि उनके पास एक मात्र यही आवास है। हटाये जाने पर बेघर हो जायेंगी। पड़ोसी बालचंद चौहान पुत्र फौजदार चौहान गाटा संख्या 345 जो बाहा के नाम से दर्ज है। उस पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिसको रोकने के लिए महिलाओं के साथ ग्राम प्रधान शिवसागर चौहान ने उपजिलाअधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण को रोकने की मांग की। इस दौरान सुनीता, पार्वती, शारदा, आशा, मंती, सुमाली आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-फहद खान