फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। 14 नवंबर को बाल दिवस के दिन अवकाश होने के कारण बाल दिवस नहीं मनाया गया था। इस अवसर पर बच्चों ने चाऊमीन, चाट, चॉकलेट, आइसक्रीम और झूला का जमकर आनंद उठाया और प्रफुल्लित मन से जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर लोगों ने प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रबंधक अहमद मसूद ने बताया कि 14 नवंबर, बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को जन्मे भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक लगाव था और वे इन्हे देश का भविष्य समझते थे। बच्चे प्यार से पंडित नेहरू को चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के प्रति उनके लगाव और स्नेह के कारण ही प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य आसमा मसूद ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बच्चे और अभिभावक सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका आजम असफाक, प्रवीन श्रीवास्तव, सलीम महमूद, जिकरा, मरियम, सुनील विश्वकर्मा, नमीरा, फरहा, शमन, नेदा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव