फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील अंतर्गत वृद्धाश्रम बघौरा इनामपुर में रह रहे वृद्धजनों को थानाध्यक्ष निजामाबाद द्वारा दीपावली के अवसर पर फल व मिष्ठान का वितरण किया गया।
वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजन दीपावली के अवसर पर सुबह से ही लोगों द्वारा दिए जा रहे उपहार का इंतजार कर रहे थे। शाम हो गई कोई नहीं पहुंचा तो अपने परिवार को छोड़कर रह रहे वृद्धजन उदास हो गये। उनकी उदासी इस कदर बढ़ी कि वे सुबह से कुर्सियांे पर बैठे रहे। लेकिन शाम तक कोई नहीं पहुंचा था। वृद्ध ने बताया कि हर दीपावली के पर्व पर हमेशा कोई न कोई हमारे बीच आता था और हमें दीपावली के अवसर पर उपहार देता था। इस बार कोई नहीं पहुंचा। लेकिन देर रात जब थानाध्यक्ष नियमाबाद वृद्ध जन आवास में पहुंचे तो वृद्धजनों की उदासी खुशियों में बदल गई। थानाध्यक्ष को देखकर वृद्धजन काफी ख़ुश हुए तथा उनके साथ मिलकर दीप जलाया और अपने दुखसुख को बांटा। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने वृद्धों को फल और मिष्ठान का वितरण कर वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर फरिहा ग्राम प्रधान अबू बकर खान और डॉ.इमरान मौजूद रहे।