आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गयी। साथ ही लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों मंे स्थापित देवी प्रतिमाओं का लोगों ने दर्शन किया और सुख समृद्धि की कामना की।
जनपद में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। शहर में लोगों की भारी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली शहर के लगभग हर मिठाई की दुकान पर भीड़ थी। इसके साथ ही सर्राफा की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। दीपावली पर्व पर फूलामाओं की की दुकाने सजी रहीं कुछ दुकानदार ठेले पर माला लेकर बेचते दिखाई दिये। दीपावली पर्व पर सभी लोग अपने अपने घरों को फूल मालाओ ंसे सजाने में लगे थे।
शाम होते ही नगर लगायत ग्रामीण क्षेत्र दूधिया रोशनी से नहा उठा। घरों पर दीपक जलाये गये। महिलाएं सुबह से ही साफ सफाई व पकवान बनाने मंे लगी रहीं। शाम होते ही आंगन में मिट्टी के बने दीयों से दीपमाला सजा कर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। बच्चों सहित युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली पर्व को लेकर खाद्य पदार्थों के प्रति प्रशासन भी चौकन्ना रहा। जगह-जगह छापेमारी कर नकली खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की। शासन के निर्देश पर अस्पताल भी एलर्ट मोड पर रहे। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। जनपद के कई हिस्सों में मेले का भी आयोजन किया गया था। दीपावली के एक दिन पूर्व से ही बाजारों में चहल पहल रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली पर्व क्षेत्र मंे धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलते ही पूजन के साथ आतिशबाजी शुरु हो गई। कस्बे में स्थापित प्रतिमा दर्शन के लिए भी श्रद्वालुओं की भीड़ रही। दीपोत्सव के पर्व पर घर-घर लक्ष्मी गणेश का विधियोग्य पूजन हुआ। प्रतिष्ठान जहां सजे रहे वहीं घरांे पर भी झालर जगमगाते रहे। शाम ढलते ही आतिशबाजी होनी शुरु हो गई। पटाखे की भी खूब दुकाने सजी रहीं।
इनसेट-
वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित
आजमगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। शहर में भारी भीड़ न हो तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। जिससे की शहर में जान की समस्या न हो सके और लोग आसानी से दीपावली पर्व की खरीदारी कर सके। शाम के समय शहर में काफी भीड़ देखने को मिली जिससे लोगों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह पुलिस फोर्स लगायी थी। जिससे कि किसी को भी किसी तरह की समस्या न हो सके।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार