विद्युत विभाग ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें शक्ति भवन लखनऊ से आए लोगों ने घर-घर जाकर प्रतिष्ठान व मकान में मीटर को जांचा।
शक्ति भवन लखनऊ से आए आरके पाल ने बताया कि बिजली विभाग ने बिजली की चोरी रोकने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत विभाग के अधिकारी अब लोगों के घरों पर जाकर उनके मीटर की जांच करेंगे। इस दौरान अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों की तो जांच होगी, साथ ही जो लोग मीटर में गड़बड़ी कर बिजली की चोरी कर रहे हैं वे भी पकड़ में आएंगे। इस अभियान के तहत कनिष्ठ विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता से लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता तक सभी लोगों के घर जाएंगे व उनके मीटर की जांच करेंगे। यह अभियान शहरी व ग्रामीण दोनों इलाके में चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान यदि उपभोक्ता के यहां बकाया लंबित पाया जाता है तो उन्हें जल्द से जल्द वसूली के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। लगभग 45 घरों प्रतिष्ठानों में लगे मीटर के लोड को भी जाँचा गया। उपभोक्ताओं के सुलभता के लिए लगभग 15 टीमें लगाई गई है जो विभिन्न क्षेत्रों में मीटर चेकिंग अभियान में लगी हुई है। इस मौके पर उपखंड अधिकारी संदीप कुमार चंद्रा, आरके पाल, जेई सुधाकर यादव, सुरेश मौर्य, राम अवतार, मीटर रीडर श्रेष्ठ, नितिन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *