आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जनपद भर में धूमधाम से मनायी गयी। जनपद वासियों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में महात्मा गॉंधी की 154वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल, जाफरपुर मंे धूमधाम से मनायी गई। विद्यालय की चेयरपर्सन तरन्नुम खानम एवं प्रधानाचार्या रेखा सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया गया। उसके उपरांत चेयरपर्सन तरन्नुम खानम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित छात्र-छात्राओं ने, समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गई। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव व निदेशिका कंचन यादव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विधान तिवारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वाधान में महात्मा गांधी जयंती कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस दौरान लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर रामधुन गाया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सुरेश चंद्र, रमेश, विनोद, डा.रामजनम, श्रवण कुमार, शीतल, मनोज, चंद्रभूषण, रामाश्रय, छोटेलाल, दयाशंकर, जमुना, रामप्यारे, त्रिवेणी साहू आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम नयन मौर्य एवं उप प्रधानाचार्य सुरेंद्रनाथ यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया। अध्यापक किशन यादव ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, एक्टिविटी इंचार्ज धीरेंद्र मोहन, एक्टिविटी हेड शरद गुप्ता, किशन यादव, अजय यादव, रामचरण मौर्य आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
इसी क्रम में वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सर्वप्रथम अनुज सिंह, रतन सिंह व उनकी टीम ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि धनंजय मिश्रा अपर जिला जज व शिव गोविंद सिंह प्रबंध निदेशक वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल को गांधी जी की मूर्ति तक ले गये। कार्यक्रम के अन्त में प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी जन समुदाय को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुनील त्रिपाठी, नीलम चौहान, फ़हीम, किशन मिश्रा, एजाज अहमद, सुनील तिवारी, प्रभाकार सिंह, सतीश त्रिपाठी, रम्मन यादव, सूर्यभान यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में वेदांता ग्रुप, वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस लछिरामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं धरती के लाल लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम जिसमें भाषण व स्किट प्रदर्शन के माध्यम से सत्य अहिंसा और शांति पर आधारित उनके सिद्धांतों के बारे में जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ.शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर आलोक जायसवाल, विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर ऋत्विक जायसवाल, संस्था की प्रधानाध्यापिका डॉ.रीना पांडेय सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
रानीकीसराय प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के महात्मा इंटर कालेज में महात्मा गांधी जंयती पर बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। कार्यक्रम में बच्चों ने जहा नारे लगाये वहीं इनके कृत्यों पर शिक्षकों ने प्रकाश डाला। इस मौके पर अमरनाथ पाठक, नितिन पांडे, सिकंदर यादव, हरेन्द्र यादव आदि थे। इसी क्रम में कृषि महाविद्यालय परिसर में सत्य व अहिंसा एवं स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजली दी गई। अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अनिल वर्मा, तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह, ब्लाक परिसर में खण्ड बिकास अधिकारी बिमला चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर चिकित्साधीक्षक डा.शशीकांत, सेंट जेवियर विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित गांव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधानों ने झण्डा फहरा कर राष्ट्र पिता महात्मा गाधी व पूर्व प्रधान मंत्री की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित देश भक्ति के गीत बजते रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के लालगंज अनुसार विकास मंच व हिंदी सुबोध संस्थान के तत्वाधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती काफी धूमधाम से मनाई गयी। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.ऋषिकेश सिंह ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य सत्येन्द्र सिंह, हरी यादव, रामचन्दर राम, पीयूष पाण्डेय गिरजा शंकर सिंह, विनोद राय, मुनिन्द्रिका प्रसाद गिरी, अतुल कुमार यादव, सत्यप्रिय सिंह, रजनीकान्त त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मोदनवाल, राजनाथ यादव, गौरव कुमार रघुवंशी आदि उपस्थित रहे। संचालन हिंदी सुबोध संस्थान के प्रबंधक समर बहादुर सिंह एडवोकेट और अध्यक्षता बृजभान सिंह ने की।
इसी क्रम में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। डॉ.अतुल कुमार यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के महत्व को दूसरों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। उन्होंने अहिंसा के मूल तत्व का ईमानदारी से पालन करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ.विपिन कुमार सिंह, डॉ.नीरज कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, संगीता वर्मा, डॉ.दीपमाला मिश्रा, लक्ष्मी बंदना विश्वकर्मा, सुष्मिता सिंह, डॉ.सुनील कुमार सिंह, अनंत यादव, संतोष यादव, राजनाथ सिंह, शुभम गिरी, दिलीप, अशोक सिंह समेत कई प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता, भजन गीत इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही गांधी व शास्त्री के जीवन संघर्ष पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर बच्चे गांधी और शास्त्री की वेशभूषा में सुसज्जित होकर उनकी जयंती को सार्थकता प्रदान करने का प्रयास किये।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार अमर शहीद राजा जय लाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉ.एसके ध्रुव के नेतृत्व में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। सर्वप्रथम अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इसी क्रम में पटेल चौक स्थित श्री जगत खादी ग्रामोद्योग गोविंदपुर अतरौलिया द्वारा राम ललित मौर्य के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गयी। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ.एसडी खान, ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख चंद्रशेखर यादव तथा थाना परिसर पर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह पुष्प अर्पित किया। इसी क्रम में क्षेत्र के सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थानों में भी बड़े ही धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई।