सारे आरोप बेबुनियाद, फंसाने की हो रही साजिश: किन्नर

शेयर करे

देवगांव आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पल्लवी किन्नर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को रेखा किन्नर रूबी, राधा ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हम लोगों को फंसाने की साजिश हो रही है।
गली बंटवारे को लेकर किन्नर का दो ग्रुप एक बार फिर आमने-सामने हो गया। जियुली में रहकर गली मांगने वाली पल्लवी किन्नर ने रेखा किन्नर रूबी तथा उनके ग्रुप के ऊपर यह आरोप लगाया कि यह लोग उसे गली नहीं मांगने दे रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। जिसको लेकर बरदह थाने पर भी दोनों ग्रुप आमने-सामने हो गए। इस प्रकरण पर रेखा किन्नर ने बताया कि यह सब सारा आरोप निराधार है, इसमें सच्चाई नहीं है। यह हम लोगों को फंसाने की साजिश हो रही है। रेखा किन्नर और रूबी राधा ने उन लोगों के साथ रह रहे एक लड़के पंकज यादव के ऊपर भी आरोप लगाया कि वह अवैध असलहा लेकर चलता है जिससे हम लोग के जान माल को खतरा है। जिसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक से किन्नर ने न्याय की गुहार लगाई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *