जानलेवा हमला करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

गोल्डन ढाबा पर खाना खाने के लिए पांच व्यक्ति आये तथा सफीउल्लाह को अनायास गाली देना शुरू कर दिये। जिसका विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा मारपीट की गई जिससे उसके शरीर मे चोटें आयीं व अभियुक्तों द्वारा अपने फोर व्हीलर गाड़ी से ओबैदुल्लाह निवासी शेखूपुर थाना देवगांव को रौंदते हुए भाग गये।
लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर 5 व्यक्तियों नाम, पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों नवनीश सिंह निवासी उसईला थाना केराकत जौनपुर, प्रेम सिंह निवासी चेवार गोवर्धनपुर, बृजेश सिंह निवासी सिमरौल थाना सादात जनपद गाजीपुर, लक्ष्मण सिंह उर्फ कल्लन सिंह साकिन चेवार पश्चिम थाना देवगांव, सूरज सिंह निवासी चेवार पश्चिम थाना देवगाव का नाम प्रकाश में आया। जिसमें से 2 अभियुक्त लक्ष्मण सिंह उर्फ कल्लन सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को एक मुकदमा से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त बृजेश सिंह निवासी सिमरौल थाना सादात जनपद गाजीपुर और प्रेम सिंह निवासी चेवार गोवर्धनपुर थाना देवगांव को समय दोपहर करीब पौने बारह बजे स्वयं थाने पर आने पर उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर उन्हे सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *