आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत मां के अमर शहीद वीर सपूत भगत सिंह की जयंती के अवसर पर बाबू केदारनाथ जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल एकेडमी निजामाबाद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्म दिन मनाया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।
बाबू केदारनाथ जन सेवा संस्थान द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रभात फेरी निकाली गयी जो निजामाबाद में स्टेट बैंक बाईपास होते हुए गुरुद्वारा तथा तब सम्राट हरिऔध की जन्मस्थली पर भ्रमण करते हुए खिलाड़ी पुन एकेडमी परिसर में उपस्थित हुए तथा विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन हुआ में कुश्ती दौड़ कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नेहा यादव भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद प्रथम तथा अर्चित यादव दत्तात्रेय ग्राउंड द्वितीय तथा शिखा यादव तृतीय भगत सिंह खेल एकेडमी तृतीय स्थान पर रही कुश्ती प्रतियोगिता में बृजेश भगत सिंह खेल एकेडमी तथा बालिका वर्ग में कुश्ती गौरी भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद तथा काजल हुसैनाबाद के बीच होती रही विजेता खिलाड़ियों को मेडल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया अलग-अलग खेलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए डॉक्टर अनिल तिवारी चंद्रशेखर तथा संतोष जी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अमरजीत यादव ने कहा कि आज हमारे देश में देश के ऐसे महानायक की जयंती है जो देश की तमाम बुराइयों को मटकर पूंजीवाद साम्राज्यवाद का विरोध करते हुए समता समानता का सपना देखे हुए थे इसलिए आज देश के हर नौजवान का कर्तव्य बनता है कि देश में होने वाले हर अत्याचार तथा गलत कार्यों का विरोध करें और सही कार्यों के लिए समाज को प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश यादव मिथिलेश यादव राममिलन यादव मिथिलेश कुमार दीपक पासवान अरविंद विवेक आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव