लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पंचायत भवन बैरीडीह में गुरुवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत भवन पर लोग पहुंचे। जहां समाचार लिखे जाने तक 9 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका था।
देश के 12 करोड़ लोगों को यह सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का प्रति वर्ष मुफ्त इलाज करवाया जा सकेगा। कार्ड बनाने वाले लोगों ने बताया कि भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिससे लोगों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने गांव के लोगों का आह्वान किया कि जो पात्र व्यक्ति हैं तथा 6 यूनिट या इससे अधिक जिनका भी राशन कार्ड में नाम है तथा वह पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक हैं वह पंचायत भवन पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान रईस अहमद, शाहबाज खान उर्फ बाबू खान, मिर्ज़ा तारिक बेग, बर्साती, लल्लन शेख, मुहम्मद युसूफ, वैस अहमद, अबदुल्लाह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद