आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अतरौलिया नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें बसंत श्रीवास्तव अध्यक्ष और शिवा तिवारी को नगर मंत्री बनाया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर ईकाई अतरौलिया का पुनर्गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से बसन्त श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, शिवा तिवारी को नगर मंत्री, रामरूप सोनी नगर उपाध्याक्ष, दिव्यांशु को नगर सहमंत्री का दायित्व दिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक उत्कर्ष पाण्डेय ने कहा कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी देश के कर्णधार हैं, आने वाला समय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं का है। पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह, विवेकानंद पाण्डेय, विजय तिवारी, हर्षित सिंह, संतोष यादव, नीरज तिवारी, हिमांशु पाण्डेय, दयानन्द शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार