आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाये जाने की तैयारी हेतु कलेक्ट्रेट स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू तथा संचालन सुशील साहू ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे गौरव हैं। उनके विचारों और सत्याग्रह तथा अहिंसा के रास्ते पर चलकर विश्व शांति मिल सकती है। उनके विचार आज राष्ट्रीय एवं वैश्विक परिपेक्ष्य में नितान्त प्रासंगिक हैं। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया कि दो अक्टूबर को साहू गांधी समाज द्वारा जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की जयंती मनायी जायेगी जिसमें रामधुन के साथ प्रभातफेरी व गांधी पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। इस अवसर पर विनोद साहू, दिनेश, रवि, त्रिवेणी, छोटेलाल, चंद्रभूषण, शिव प्रकाश, राकेश, दयाराम साहू आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार