डा. डीडी सिंह को मिला सेवा रत्न अवार्ड

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उ.प्र. की ओर से प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के पोते अशोक ध्यानचंद द्वारा सेवा रत्न अवार्ड दिया गया।

डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि आवश्यकता के समय कई बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए गणपति गेस्ट हाउस अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उ.प्र. की ओर से मेजर ध्यानचंद के पोते अशोक ध्यानचंद द्वारा सेवा रत्न अवार्ड दिया गया। उन्होने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है कि मुझे यह सम्मान दिया जा रहा है। मैं यह सम्मान अपने पूज्य पिताजी को समर्पित करता हूँ। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का एवं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों, सहयोगियों, पदाधिकारियों व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ का है, जिनके सहयोग से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल हुआ है। साथ ही राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता को मैं व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंगरामऊ स्टेट की महारानी डॉ. अंजू सिंह, सहजनवा की नगर पालिका अध्यक्षा मंजू सिंह उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से तथा देश के सभी प्रान्तों से आए हुए रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनभद्र के रक्तनायक दिलीप दूबे ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *