आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआइ में पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर कई कदम उठाए गए गये हैं। उक्त आशय की जानकारी प्रबंधक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने दी।
बेलइसा स्थित एफसीआई फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यालय व गोदाम पर मंगलवार को मीडिया विजिट व कार्यशाला का आयोजन कर प्रबंधक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने के संबंध में एफसीआई में बढ़ाए गए पारदर्शिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एफसीआई की प्रबंधक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं जैसे एनएफएसए, पीएम पोषण, आईसीडीएस से संबंधित खाद्यानों की यहां से सप्लाई की जाती है। केंद्र सरकार की मंशा है कि जो भी खाद्यान्न से संबंधित जानकारी है उसमें पारदर्शिता बरती जाए और लोगों के सामने आंकड़े आएं जिससे भ्रष्टाचार न पनपे और लोगों को खाद्यान्न की स्थिति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार