आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पाटी की सरकार से अब जनता उब चुकी है मंहगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इण्डिया गठबंधन के आगे भाजपा फेल है जिसका ताजा उदाहरण घोसी का उपचुनाव है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता में कही।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से अब जनता उब चुकी है। भारतीय जनता पार्टी आपसी नफरत, भेदभाव एक दूसरे को लड़ाकर सत्ता सुख भोगा, उसकी कमजोरी देख फिर जातिवाद का सहारा लिया। घोसी उपचुनाव में राजभर, निषाद, चौहान अन्य जातियों को चिढ़ाने का काम किया। घोसी की जनता ने इसका करारा जबाब दिया। उन्होने कहा कि नफरत दुकान अब बंद होने जा रही है मोहब्बत की दुकान खुलने का जा रही है। इस जीत को उन्होने इण्डिया गठबंधन की पहली जीत बताया और घोसी की जनता को जीत की बधाई दी। उन्होने कहा कि अब जनता जाग चुकी है भाजपा को हराने के लिए जनता इण्डिया गठबंधन से भारी मात्रा में जुड़ रही है सभी लोग इण्डिया गठबंधन पर आस भरी निगाहों से देख रहे हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार