रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहिगड़ा के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित आटोरिक्शा दूसरे पटरी पर साइकिल से जा रही छात्रा को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गया। घटना मंे जहां छात्रा घायल हुई वहीं आटो चालक भी जख्मी हो गया। घायल छात्रा दस मीटर दूर छिटक कर गिरी। डायल 112 ने अपने वाहन से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मेहनगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी लाली यादव 18 वर्ष साइकिल से सोमवार कोघर से ऊजीगोदाम बाजार में व्यूटीशियन कोर्स के लिए आ रही थी। मेहनगर छतवारा मार्ग स्थित सहिगड़ा के पास ऊजीगोदाम से मेहनगर की ओर जा रहे आटो ने अनियंत्रित होकर दूसरी पटरी पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा दस मीटर दूर छिटक गई। इधर आटो खड्ड मंे पलट गया। दुर्घटना में घायल आटो चालक को बाहर निकाला गया। वहीं छात्रा को भी नागरिकों ने खड्ड से बाहर निकाला। नागरिकों की सूचना पर पहुची डायल 112 टीम ने घायल छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंे भर्ती कराया। चालक विजय का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा