अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपना जन्मदिन गरीबों के बिच फल वितरित कर मनाया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा लालगंज के जिला अध्यक्ष ने क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों में फल और मिष्ठान वितरण किया, साथ ही साथ स्वास्थ्य केंद्र पर भी मरीजों को फल वितरण किया। नीरज तिवारी ने निरीक्षण भवन के समीप बांसफोड़ समाज के लोगों को फल और मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर गरीबों की सेवा का संकल्प लेता हूं। समाज सेवा ही मेरा धर्म है, ऐसे में गरीबों की सेवा करना मेरे जन्मदिन की एक कड़ी है। इस मौके पर युवाओं की टोली भी नीरज तिवारी के साथ दिखाई दी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद