रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वादी आलोक कुमार गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता निवासी ग्राम छीवकी थाना नैनी जनपद प्रयागराज वर्तमान पता आरक्षी नागरिक पुलिस लाइन्स आजमगढ़ जो कि अभियुक्त धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी सरायभादी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के गनर के रुप में नियुक्त था। अभियुक्त द्वारा वादी से एक लाख 76 हजार रूपया उधार लिया गया था। वादी द्वारा अपना पैसा मांगा गया तो अभियुक्त द्वारा वादी को पैसा वापस न करके फिर से 50 हजार रूपये रंगदारी टैक्स मांगा गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी सरायभादी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *