बेटी का हाथ पीला करने से पहले उठी मां की अर्थी

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बेटी की शादी के लिए गये पुत्र, पुत्री व मां मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये। मां की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी जबकि पुत्री व पुत्र का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं बेटी के हाथ पीले करने का अरमान अधूरा रह गया।
अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम समशाबाद निवासी 55 वर्षीय शीला देवी पत्नी सुखारी राजभर बीते रविवार को अपनी पुत्री और रोशनी 22 वर्ष और अपने पुत्र अर्जुन 35 वर्ष के साथ बाइक से अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार अपनी पुत्री रोशनी के लिए विवाह के संबंध में नए रिश्ते के सिलसिले में गए थे। वहीं से वापस शाम करीब 7 बजे घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में अहरौला अंबारी रोड पर पक्खनपुर गांव के पास जैसे ही पहुंचे थे कि अचानक बाइक को सामने से नीलगाय ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर मां बेटी और पुत्र सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख शीला देवी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन जिले पर पहुंचने से पहले ही शीला देवी की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शीला देवी के अरमान पुत्री रोशनी के हाथ पीले करने के अधूरे रह गए। पुत्र और पुत्री का इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *