पटवध वीआरसी का किया निरीक्षण

शेयर करे

पटवध आजमगढ (सृृष्टिमीडिया़)। बिलरियागंज विकास खंड अंतर्गत पटवध कौतुक बीआरसी का वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सूर्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डीजी उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार हर महीने में एक बीआरसी का निरीक्षण होना है जिसके तहत आज पटवध कौतुक बीआरसी का निरीक्षण किया गया। यहां कुछ कमियां भी पाई गई जिसके लिए मातहतों को दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल की और बीआरसी की बनी हुई बिल्डिंग के कार्यालय में बारिश की वजह से जगह जगह दीवारों में रिसाव नजर आया। छत टपक रही थी जिससे दीवार और छत के पेंट चिटकर गिर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले को मैं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दूंगा और सब व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाएगी। कायाकल्प योजना के पैरामीटर के अनुसार जो भी समस्याएं हैं उसका जल्द ही निदान किया जाएगा। इस मौके पर लेखाकार धर्मू मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश यादव, कार्यालय सहायक अरुण यादव, अभिषेक शर्मा, शक्तिमान, कमलेश राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *