आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की बैठक रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि संगठन ही समाज की शक्ति होती है। एक की आवाज दब सकती है परंतु संगठन के माध्यम से उठने वाली आवाज दबाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षित एवं संगठित होकर अपने हक की आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विकास के लिए साहू गांधी समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी साहू समाज के लोग बदहाली का जीवन जी रहे हैं। इसे बेहतर बनाने के लिए एक होकर संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर विनोद साहू, त्रिवेणी, डा.पंकज, छोटे लाल, अरूण, आकाश, मदन, शशिभूषण साहू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-महेन्द्र यादव