वृक्ष हमारे जीवन के अमूल्य अंग: डीआईजी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वृक्षरोपण महाभियान के तहत जनपद के कई स्थानों पर वृहद पौध रोपण किया गया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहित कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने परिक्षेत्रीय कार्यालय एवं आवास परिसर तथा थाना रानी की सराय पर पौध रोपण किया। तत्पश्चात थाना पर आयोजित थाना समाधान-दिवस पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधरोपण किया गया।
फरिहा प्रतिनिधि के अनुसार- निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमौड़ा मोहद्दीनपुर ग्राम प्रधान सरिता यादव ने अभिनव पब्लिक स्कूल के बच्चों को 500 का वितरण किया गया जिसमें अनेक प्रकार के पौधे थे अभिनव पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 500 पौधों को विद्यालय की फील्ड सहित आसपास खाली जगहों पर पौधों का रोपण किया और उनको जल दिया इस मौके पर प्रधान सरिता यादव प्रधानाचार्य अशोक प्रबंधक अरविंद यादव नितिन निराला वरुण कुमार नेहा विश्वकर्मा आरती रेखा नीलम महिमा विकास चौहान सहित बच्चों ने 500 पौधों को लगाया।
रानीकीसराय प्रतिनिधि के अनुसार- वृक्षारोपण महाभियान के तहत रानीकीसराय थाना परिसर मे आजमगढ़ रेंज के डीआईजी अखिलेश कुमार ने शनिवार को बृक्षारोपण किया। डीआईजी जोन अखिलेश कुमार ने थाना परिसर मंे आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान पुलिस विभाग से संबधित मामलो को तुरंत निस्तारण का निर्देश दिया। राजस्व से सबंधी मामलो मे राजस्व कर्मियों को निस्तारित करने को कहा। प्रस्तुत वाद मे ज्यादातर राजस्व विभाग से सबंधी मामले रहे। बृक्षारोपण महाभियान के तहत डीआईजी ने थाना परिसर मे बृक्षारोपण कर उसमे पानी देकर लोगो को प्रेरित किया। डीआईजी ने कहा बृक्ष हमारे जीवन के अमुल्य अंग है। इन्ही से पर्यावरण है। इस दौरान दौरान थाने का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। सभी पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। इस दौरान एसडीएम सदर. एसपी सिटी. सीओ नगर आदि मौजूद रहे।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार- पवई थाना के होमगार्ड के सहायक कम्पनी कमांडर देवेन्द्र नाथ तिवारी के देख-रेख में होमगार्ड के जवानों ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला में आम जामुन नीम अमरूद शीशम आंवला आदि के 72 पेड़ पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए। मौके पर राममिलन, रामशब्द सिंह, शेषनाथ सिंह, अशोक दूबे, चन्दन यादव, इंदू सिंह, छोटेलाल कन्नौजिया आदि लोग मौजूद थे।
माहुल प्रतिनीधि के अनुसार-नगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र अहरौला के खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव, एआरपी अरविंद सिंह और विद्यालय के अध्यापकों के साथ पौध रोपण किया। जिसमें नीम, पाकड़, पीपल, आम आदि के पौधे लगाये गये। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने कहा कि पौधों को लगाने के बाद उसकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए, टीगार्ड या घेरा बना कर समय समय पर पानी खाद भी देते रहना चाहिए जिससे पौधे जल्दी छाया और फल दोनों देते है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, परवेज अहमद, बृजेश कुमार मौर्य, श्रद्धा यादव, अनीता पाण्डेय आदि की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *