पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना के लखमापुर गांव की 36 वर्षीय महिला की गुरुवार को घर से पांच सौ मीटर दूर पोखरी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पवई थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासिनी गीता गुप्ता 36 वर्ष पुत्री खजांची गुप्ता की गांव की ही पोखरी में डूबने से मौत हो गयी। महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मृतका की शादी 2012 में सरायमीर थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र हरिश्चन्द से हुई थी। दिमागी हालत ठीक न रहने के कारण कुछ ही समय बाद ससुराल से संबंध विच्छेद हो गया। भाई सूरज गुप्ता ने बताया कि 2015 से आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुबह घर से निकली और जब एक घंटे तक नही लौटी और कहीं नहीं दिखी, तब घर वाले खोजना शुरू किए। लोगो ने देखा कि पोखरे के किनारे पानी में मृत पड़ी है।
रिपोर्ट-नरसिंह यादव