पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध सरैया बाजार में अज्ञात बाईक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का नाम प्रमोद कुमार 30 वर्ष पुत्र रामनाथ राम निवासी चांदपुर सरैया बाजार है। प्रमोद कुमार भोर में मॉर्निंग वॉक करके घर वापस आ रहा था तभी घर के समीप एक अज्ञात बाइक चालक अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया। वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गया और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजनो द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
रिपोर्ट-बबलू राय