आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक ने हत्या, चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस, धोखाधड़ी व गोवध में संलिप्त रहें 12 अपराधियों के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब्दुल सलाल पुत्र कामिल निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर, पंकज यादव पुत्र रामजनम यादव निवासी भरौली, थाना जीयनपुर, दुर्गा यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी भरौली, थाना जीयनपुर, मोतीचन्द्र यादव पुत्र रामनयन व सोनू यादव पुत्र बलिहारी यादव निवासीगण बरोही फतेहपुर (भगवानपुर) थाना फूलपुर, सोनू सिंह उर्फ शेरबहादुर सिंह पुत्र अरबिन्द सिंह, निवासी पड़री परानपुर, थाना फूलपुर, शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अजीज व नसीम पुत्र अजीज निवासीगण पीठापुर, थाना अहरौला, जावेद पुत्र सिराज निवासी कमालपुर, थाना सरायमीर, आलम पुत्र मो.नईम निवासी बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, संजय सिंह पुत्र स्व.राजेन्द्र सिंह निवासी धरनीपुर थाना मेंहनगर, अशोक सिंह पुत्र स्व.तप्पे सिंह निवासी नरायनपुर, थाना मेंहनाजपुर के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार