मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

शेयर करे

सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के संजरपुर बाज़ार में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 60 वर्षीय बाईक सवार गम्भीर रुप घायल हो गया। लोगों द्वारा उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त सरायमीर थाना क्षेत्र के कोल्हूआ निवासी नखड़ू राम के रूप में हुई।
नखड़ू राम 60 वर्ष पुत्र सरजू बाइक से निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर गांव गए थे। वापस लौटते समय ज्योंही सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों और परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन उनको उपचार के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग शव को लेकर सरायमीर थाना पहुंचे। मृतक के पुत्र रामदरश ने थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजगीर का काम करते थे। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
रिपोर्ट-बशर आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *