माहुल/पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के अहरौला रोड स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर रहे।
एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि फूलपुर पवई विधान सभा क्षेत्र विकास के मामले में दो दशकों से अछूता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्दी ही क्षेत्र के चहुमुखी विकास के साथ ही महर्षि दुर्वासा धाम पर्यटन स्थल घोषित होगा। जिसकी सारी कार्ययोजना उनके द्वारा तैयार कर ली गई है। उन्होंने पार्टी के मंडल अध्यक्षों से यह भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जो भी सड़क बिजली पानी आदि की समस्या है उसे लिख कर दे जल्द ही समाधान होगा। रामसूरत राजभर ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में बोलते हुए कहा कि इन्हीं के खून पसीने की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इनका सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर मोनू उर्फ ब्रम्हेश्वर पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अमित सिंह, देवेंद्र सिंह, सूरज अग्रहरी, धरणीधर पाण्डेय, भानु प्रताप चौहान, सुधीर राजभर, सुजीत जायसवाल आंसू आदि मौजूद रहे। संचालन रणविजय चौहान और अध्यक्षता अशोक राय ने किया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह/नरसिंह