आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी की बैठक संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई।
संघ की मंत्री प्रतिमा राय 31 मई को सेवानिवृत्त हो गयी हैं। संघ संविधान के अनुसार उनके सेवा निवृत्ति के पश्चात मंत्री के रिक्त पद पर कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से यह निर्णय किया कि वर्तमान उपमंत्री सुशीला भारद्वाज को एवं हो रहे रिक्त उपमंत्री पद पर सावित्री यादव को आगामी अधिवेशन तक मंत्री पद पर सुशीला भारद्वाज व उपमंत्री सावित्री यादव को मनोनीत किया गया। अंत में पूर्व मत्री प्रतिभा राय को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार