फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत से ईदगाह मुड़ियार गांव के पास खादा निजामाबाद को जोड़ने वाली दो किलोमीटर सड़क वर्षाें से गढ्ढो में तब्दील हो गयी है। परंतु आज तक न विभागीय अधिकारियों ने सुधि ली न ही सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने। जबकि प्रतिदिन हजारों दो पहिया चार पहिया वाहन का आवागमन इस मार्ग पर होता है। कई बिद्यालय भी इस मार्गपर है।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दर्जनों गावों के लोगों का मुख्य रास्ता है। फूलपुर आगमन के लिए प्रायः इस मार्ग पर यात्रा करने वाले क्षेत्रीय जन गिरकर घायल भी होते हैं। वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क से उठने वाली गिट्टी से पैदल या साइकिल सवार व दुकानदार घायल भी हो जाते हैं। फूलपुर तहसील व निजामाबाद की सीमा को जोड़ने वाली सड़क बॉर्डर का होने के कारण निजामाबाद बिधान सभा के विधायक व फूलपुर पवई के विधायक इस मार्ग के बारे में सोचते ही नहीं जब कि दोनों बिधानसभा के लोग पीड़ित हैं। क्षेत्रवासी चन्द्रमौलि पांडे, अशोक सिंह, मो.आलम, अरसद, रामकवल तिवारी, नीरज सिंह, आदि ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गढ्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय