नोडल अधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया है कि 17 मई से 24 मई के मध्य सम्पन्न होने वाली उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित मदरसा बोर्ड परीक्षा 2023 को नकल विहीन, सुचितापूर्ण संचालन हेतु जनपदों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण एवं प्रभावी परीक्षण हेतु वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

गुरुवार को आजमगढ़ मण्डल हेतु नामित आनन्द कुमार सिंह, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद में प्रथम पाली में आयोजित हो रही परीक्षा के दौरान 5 परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। विशेष सचिव द्वारा जनपद में जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल एवं पुलिस बल की तैनाती आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्राप्त की गयी। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों में बनाये गये कन्ट्रोल रूम की सघन जॉच की गयी एवं केन्द्र व्यवस्थापकों से उत्तर-पुस्तिकाओं एवं प्रश्न-पत्रों के रख-रखाव से सम्बन्धित व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिये गये। विशेष सचिव द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान सभी 5 परीक्षा केन्द्रों में बने कन्ट्रोल रूम से परीक्षाओं के आनलाइन संचालन का भी निरीक्षण किया गया एवं इन केन्द्रों की लखनऊ से हो रही मॉनिटरिंग से सम्बन्धित प्रश्नों पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं परीक्षा केन्द्र प्रभारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा 2 परीक्षा केन्द्रों क्रमशः मदरसा जामिया अरबिया तनवीरूल उलूम नौशहरा जीयनपुर एवं मदरसा अरबिया अनवारूल उलूम जीयनपुर आजमगढ़ के कन्ट्रोल रूम में लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरे के स्थान को इस प्रकार परिवर्तित करने हेतु निर्देशित किया गया कि जिससे स्ट्रांग रूम की आलमारी में रखे गये प्रश्न पत्रों की स्पष्ट मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *