आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा लोक तांत्रिक कांग्रेस के संस्थापक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पं. हरिशंकर तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सम्बेदना व्यक्त करते हुए सुभाष तिवारी कुन्दन ने कहा कि स्व. पं. हरिशंकर तिवारी के निधन से एक अपूर्णिय क्षति हुई है पूर्वांचल की राजनीति में लम्बे समय तक उनका बर्चस्व रहा। शोक सम्बेदना व्यक्त करने वालों में संजय कुमार पाण्डेय, शर्मानन्द पाण्डेय, अशोक तिवारी, बंशीधर पाठक, महंत संजय कुमार पाण्डेय, भोला त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार