फूलपुर में राम आशीष के सर बंधा जीत का सेहरा

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर नगर पंचायत चुनाव में निर्दल प्रत्याशी राम आशीष बरनवाल ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल की। उन्होंने 1353 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी अन्शुमान जायसवाल को 69 मतो से पराजित किया। निर्दलीय सुफियान अहमद 1138, मतो के साथ तीसरे स्थान पर रहे आप आठवे स्थान पर रही।
मतदान में कुल 7962 मतदाताओं में कुल 5180 लोगो ने अपने मतो का प्रयोग किया। नतीजा ये रहा कि निर्दल प्रत्याशी 1353 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी अंशुमान को 68 मतो से पराजित किया। निर्दलीय सुफियान 1138 मतो के साथ वे तीसरे स्थान पर रहे। 775 मतो के साथ राजेश मोदन वाल चौथे स्थान पर रहे। विजयी प्रत्याशी राम आशीष बरनवाल को आरओ ने जीत का प्रमाण-पत्र दिया।
सभासद पद पर नगर पंचायत के 10 पदों में से 7 निर्दल प्रत्याशियो ने कब्जा जमाया। वही भाजपा के 2 प्रत्याशी जीते। वार्ड नम्बर 8 मंे मोहम्मद अरशद पहले ही निर्विरोध चुने गये। वार्ड संख्या एक से आशीष गुप्ता (भाजपा) दो से नीतू (भाजपा) तीन से अनिल सोनकर, चार से इफ्तेखार अहमद, पांच से मौहम्मद आबिद, छः से गुड़िया, सात से मीरा देवी, नौ से मोहम्मद रिजवान्ंा, 10 से अनवरी को जीत मिली। सभी को आरओ ने प्रमाण पत्र दिया। विजई सभासदों का समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *