संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर में निकाय चुनाव में पोलिंग बूथ पूना पोखर जहां पर चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतदान करने के लिए लाइन में खड़े संदिग्ध चार लोगों को पुलिस ने बायोमेट्रिक चेक करवाया तो उनके अंगूठे का निशान मिलान नहीं हो पाया। वे लोग फर्जी पाए गये जिसके आधार पर वोट देने आए चारों संदिग्धों को पुलिस उठाकर थाने ले गयी। चारों संदिग्ध वोटर पूना पोखर गांव के निवासी बताए गये हैं।
रिपोर्ट-राहुल यादव