एसपी ने थाना परिसर में किया भोजनालय का उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा जनपद के थानो पर भ्रमण के दौरान पुलिस कर्मियों के भोजनालयों में उत्तम व्यस्था के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को भोजनालय के नवीनीकरण कर पेयजल इत्यादि की उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त के क्रम में देवगांव थाना क्षेत्र के चौकी लालगंज पर जवानों के लिए बड़ाखाना का आयोजन एवं नवीन भोजनालय का उद्घाटन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चौकी लालगंज पर नवीन भोजनालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें बैठने हेतु फर्नीचर, पेयजल हेतु आरओ, हाथ धोने हेतु बेसिन, गैस चूल्हा, स्टोर में खाद्य समाग्री हेतु कंटेनर, प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के पश्चात पुलिस कर्मियों के लिए बड़ाखाना का आयोजन किया गया। बड़ाखाना किसी भी सुरक्षा बल के जवानों के लिए एक परम्परागत आयोजन हैं जिसमें सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं एवं समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा सबसे पहले अपने जवानों को बैठाकर भोजन परोसा जाता है। यह पुलिस बल में जवानों की मेहनत के प्रति धन्यवाद ज्ञापन का प्रतीक होने के साथ साथ पुलिस बल में आपस में टीम भावना को बल देता है एवं मनोबल को प्रोत्साहन देता है। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह आईपीएस (प्रशिक्षणाधीन), मनोज रघुवंशी क्षेत्राधिकारी, एसडीएम लालगंज, थाना प्रभारी देवगांव, थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर, बरदह, तरवां, मेहनगर इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *