फूलपुर आजमग़ढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत उपखण्ड कार्यालय अंतर्गत गावांे में पुलिस प्रवर्तन दल व अवर अभियंता टाउन व ग्रामीण विद्युत कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को बकायादारों, कटिया कनेक्शन द्वारा बिद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में ग्रामीण अंचल में बूढ़ापुर बदल मेज़वा झकहा सहित टाउन में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें गांव सहित नगर में आठ उपभोक्ता बिद्युत बिच्छेदन के बाद भी चोरी से बिजली का उपयोग करते पाये गये। उनके खिलाफ 138 बिद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं बूढापुर बदल गांव में केबल बाईपास के माध्यम से बिद्युत चोरी कर रहे यादवेंद्र यादव के खिलाफ 135 की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। शेष पन्द्रह बकायादारों के बकाया पाए जाने पर बिद्युत खम्भे से बिद्युत बिच्छेदन किया गया। इस अवसर पर अब्दुल जब्बार खान, पुलिस इस्पेक्टर बिद्युत आरके भारती, सर्वेश कुमार सिंह, अभियन्ता निखिल शेखर सिंह, मनीष कुमार, प्रशांत कुमार, आशीष पाल, देविश्याम, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय