कुंटू सिंह सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया कुंटू सिंह के द्वारा उसकी कुर्क की गई संपत्ति को गोपनीय ढंग से बेचने का प्रकरण संज्ञान में आने पर जांचोपरांत माफिया कुंटू सिंह सहित तीन के विरुद्ध थाना जीयनपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गोपनीय सूचना प्राप्त हो रही थी कि प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया कुन्टू सिंह द्वारा गैगस्टर एक्ट में कुर्क की गयी सम्पत्ति को नियम विरुद्ध किसी को बेच दिया गया है जिसकी जांच करायी गयी। उन्होने कहा जांच में प्रकाश में आया कि 2008 में इसकी सम्पत्ति जब्त की गयी थी जिसको उसने बिना किसी न्यायालय के परमिशन व बिना किसी को सूचित किये हुए वर्ष 2010 में अवैध तरिके से शमशाद वेगम नाम की महिला को बेच दिया। महिला द्वारा इसी जमीन को 2018 में मुनिराज नाम के व्यक्ति को बेच दिया गया तथा 2022 में उसी जमीन को मुनिराज द्वारा पुनः शमशाद वेगम को बेच दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसकी पूरी जांच जीयनपुर प्रभारी द्वारा की गयी जांच में अपराध पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में कुन्टू सिंह, मुनिराज व शमशाद वेगम पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *