आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में संस्था के संस्थापक डॉ.अशोक सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा सामूहिक रूप से नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय का जनपद प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधक समिति व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
स्वागत से अभिभूत सहजानन्द राय ने नगर पंचायत और लोकसभा के चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ने एवं सभी सीटों को जीतने का गुरु मंत्र देते हुए पूरी ताकत लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। जिस तरह से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक क्षेत्र का विकास मजबूती से कर रही है। जिससे विपक्ष घबराया हुआ है। यह गरीबो किसानों मजदूरों के लिए तेजी से विकास कर रही है। अब भय भ्रष्टाचार से योगी राज में कानून का राज स्थापित हुआ है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र सिंह