आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के बदरका क्षेत्र में वत्सल होम्योपैथिक क्लिनिक का भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र ने फीता काट कर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व निदेशक होमियोपैथी उत्तर प्रदेश डा.आनंद कुमार चतुर्वेदी व प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता वरिष्ठ चिकित्सक डा.भक्तवत्सल उपस्थित रहे।
क्लिनिक का निरीक्षण कर अखिलेश मिश्र ने कहा कि सभी जानते हैं की डा.भक्तवत्सल ने होमियोपैथी के क्षेत्र में जिले का नाम देश विदेश में रोशन किया है। आशा व्यक्त करता हूं की उनके पुत्र डा.अनुतोष वत्सल भी उन्ही के पद चिन्हों पर चलेंगे और पीड़ितों की सेवा करेंगे। वरिष्ठ होमियो चिकित्सक डा.भक्तवत्सल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही मूल धर्म है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शहर में हमने ये दूसरा होमियोपैथी चिकित्सा केंद्र स्थापित किया है। आज होमियोपैथी विधा मरीजों को सस्ता और सरल इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वत्सल होम्योपैथिक क्लिनिक में भी मानवता की सेवा करना ही हमारा प्रथम लक्ष्य रहेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हमाई डा.बीबी सिंह नवाब, डा.डीपी सिंह वाराणसी, प्राचार्य होम्योपैथिक मेडिकल कालेज आजमगढ़ डा.राजेंद्र सिंह राजपूत, डा.अनिरुद्ध चौबे, डा.अनिल गुप्ता, डा.देवेश दुबे, डा.रणधीर सिंह, डा.प्रभात, डा.नेहा दुबे, डा.प्रमोद गुप्ता, डा.अजय राय, डा.बब्बन सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, राकेश अग्रवाल, संजय डालमिया आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार