रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ दिन से फरार प्रेमी युगल गुरुवार को अवंतिकापुरी मंदिर में दोनो पक्षों की मौजूदगी में शादी रचा ली।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ दिन पूर्व किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद तहरीर पुलिस को दी। जिस दिन किशोरी फरार हुई उसी दिन इसी गांव के पड़ोस का भी युवक फरार हो गया। दोनो के ही परिजन तलाश में थे कि गुरुवार को दोनो गांव में आ गये। दोनो ही पक्षों ने पंचायत के बाद शादी का फैसला लिया। दोनो पक्षों की रजामंदी से अवंतिकापुरी मंदिर में युगल ने शादी रचा ली। शादी के बाद दोनो पक्षों से जुटे लोगो ने दोनो को आशीर्वाद देकर रस्म भी निभाई। दोनो ही युगल स्वजातीय हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा