रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। श्रम कल्याण विभाग द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर बुधवार को रानी की सराय ब्लाक सभागार मंे पंजीकरण कर तीन श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के बाबत बताया। उन्होंने कहा कि योजना श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के बाबत संचालित है। इस दौरान श्रमिको का पंजीकरण किया गया। तीन श्रमिक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र मुख्य विकास अधिकारी ने वितरित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आराधना त्रिपाठी, एडीओ पंचायत राज नाथ तिवारी, पुनीत सिंह, पंचरतन सिंह, अनिल मौर्य, विमल आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा