अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव में हत्या के प्रयास में फरार चार आरोपितों के घर पर जीयनपुर पुलिस ने नोटिस चस्पा की।
जीयनपुर कोतवाली पर उर्मिला निवासी छत्तरपुर खुशहाल ने तहरीर देकर हत्या की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने धारा 307 व 323 का मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं विवेचक द्वारा उक्त मुकदमे में एफआर लगाया गया जिस पर न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपित राम प्रसाद व भुवाल पुत्रगण साधु और संदीप व श्रीकांत पुत्रगण राम प्रसाद निवासी छत्तरपुर खुशहाल को न्यायालय में हाजिर करने का आदेश दिया। किंतु एनबीडब्ल्यू वारंट व पूर्व में कुर्की की नोटिस चस्पा के बाद भी न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने रविवार को चारों फरार आरोपितों के घर पर लाउडस्पीकर से घोषणा कर गवाहों के समक्ष नोटिस चस्पा की। पुलिस ने कहा कि न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-फहद खान