संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई लाडपुर सरायमीर भाजपा कार्यालय पर शनिवार कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनायी गयी।
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय व प्रमोद चतुर्वेदी रहे। संचालन बूथ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने किया। मुख्य अतिथि अनुपम पांडेय ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। उपाध्याय जी का कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। इस मौके पर बेचू यादव, फिरतू यादव, सुरेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव