लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के बनारपुर-सलेमपुर में एमएम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप का स्कूल प्रबंधक फैजान अहमद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रिंसिपल राजेश सिंह ने कहा कि इसके माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि खेल खेल में बच्चे पढ़ें तथा स्कूल में उनका मन लगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे घर से स्कूल आने के लिए प्रेरित हों तथा यहां आने के बाद भी वह बोरियत का अनुभव न करते हुए खेल खेल में शिक्षा अर्जित करें।
उन्होंने कहा कि खेल से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं छोटे बच्चों को खेल अपनी और आकर्षित करते हैं। यही वजह है कि केवल पढ़ाई से वह ऊब कर घर बैठने की जिद न करें और स्कूल में ऐसा माहौल पैदा किया जाय कि बच्चे स्कूल आने के लिए लालायित हों और उनका स्कूल में आने पर भी मन लगे। चेयरमैन अबुल लैस खान ने वर्चुअल माध्यम से स्कूल के इस नव प्रयोग के लिए उप प्रबंधक फैजान अहमद, प्रिंसिपल राजेश सिंह, कमेटी के सदस्य शमीम अहमद उर्फ सम्मू, उप प्रधानाचार्य मिर्जा आसिफ बेग, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, विज्ञान विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट अबू बकर, शैलेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ यादव, चंदन प्रजापति, सतवंत कुमार रावत, हाफिज मोहम्मद कासिम, शकीला अंसारी, अनीता सिंह, गुलशमन आरिफ, जेबा फिरदौस, शीजा बानो, अनीता सरोज, हिना साहनी, प्रीति मौर्य अरफा खान आदि की मौजूदगी पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद