संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
एसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा है कि मेरी 17 वर्ष नाबालिग पुत्री को विश्वरेस उर्फ लक्की ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मुझे आशंका है कि मेरी पुत्री को कहीं बेच सकता है व उसकी हत्या भी कर सकता है। इस संबंध में सरायमीर थाने में बीते 8 दिसंबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अब तक नहीं की गई। बल्कि विरोधियों के साथ मिलकर सुलह कराने की बात कर रही है। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाते हुए अपने मुकदमे का विवेचना उक्त विवेचक से हटाकर थाना प्रभारी सरायमीर से कराने की मांग किया है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि यदि जल्द से जल्द मेरी नाबालिग पुत्री को बरामद नहीं किया गया तो मुझे आशंका है कि आरोपियों द्वारा पुत्री को मार दिया जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव